महराजगंज: नगर पंचायत क्षेत्र के रजौड़ा रोड स्थित रामकुमार इंटर कॉलेज में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप-टेन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।
हाईस्कूल वर्ग में आयुष गुप्ता, अविनाश निषाद, आकाश सिंह, अंकित वर्मा, आदित्य कुमार, आदित्य चौरसिया, अंकिता, अर्चिता सिंह, सेजल प्रजापति और अजय राय को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में नावेद आलम, ज्योति चौरसिया, करिश्मा यादव, अनामिका, महिमा, नरगिस खातून और अनिकेत को सम्मान प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ये विद्यार्थी समाज और क्षेत्र का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विकेंद्र सिंह, आद्या, अविनाश सिंह, केदार प्रजापति, रविन्द्र यादव, शत्रुध्न, कृष्णा, शमीम, नौमी, विसम्भर और संतराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


