Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Crime News: जंगल में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या- जांच जारी, इलाके में दहशत

Crime News: जंगल में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, हत्या या आत्महत्या- जांच जारी, इलाके में दहशत

महराजगंज: गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना परतावल-बभनौली मार्ग पर स्थित दौलतपुर बीट के जंगल की है, जहां लगभग 35 वर्षीय महिला का शव जामुन के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे पर लटका पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शव मुख्य सड़क से करीब 500 मीटर अंदर घने जंगल में था। गुरुवार को लकड़ी लेने गए एक व्यक्ति की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने तुरंत इसकी सूचना बभनौली के ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के गले में मंगलसूत्र मिला है, जिससे उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। शव काफी समय पुराना होने के कारण सूख चुका है और उससे काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

इस मामले में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!