Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar News: खौफनाक मंजर! ट्रेन की चपेट में आकर युवक के उड़े चीथड़े, दर्दनाक हादसे ने तोड़ा परिवार

Kushinagar News: खौफनाक मंजर! ट्रेन की चपेट में आकर युवक के उड़े चीथड़े, दर्दनाक हादसे ने तोड़ा परिवार

कुशीनगर: जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत तरया के टोला तरया निलामी निवासी 23 वर्षीय दिलीप गोंड (पुत्र दुधनाथ गोंड) मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि वह बीती रात अचानक घर से निकल गया था और काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान दिलीप गोंड के रूप में की।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी तरह रेलवे लाइन के पास पहुंच गया और गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, तीन माह की एक मासूम बच्ची और माता-पिता हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!