Hindi Express News
  • June 11, 2026
  • Last Update June 10, 2026 11:53 AM
  • Lucknow

राम रतन पीजी कॉलेज में आशीर्वचन समारोह का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

राम रतन पीजी कॉलेज में आशीर्वचन समारोह का आयोजन, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

महराजगंज: पनियरा क्षेत्र के रामपुर (मंसूरगंज) स्थित राम रतन पी.जी. कॉलेज में आशीर्वचन एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के प्रबंधक रामचन्द्र यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

समारोह में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर स्नातक स्तर पर बीएससी तृतीय वर्ष की साधना चौरसिया को मिस फेयरवेल तथा गुलशन कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं परास्नातक स्तर पर एमएससी (प्राणि विज्ञान) की छात्रा गुंजा को मिस फेयरवेल और एमए (राजनीति विज्ञान) के छात्र रंजीत राणा को मिस्टर फेयरवेल का खिताब देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों आफताब आलम, होशिला शर्मा, रामकेश सिंह, सतीश शुक्ला, मनोज चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, विनोद यादव, धर्मेन्द्र यादव, हृदय नारायण यादव, रामजीत यादव, अखिलेश कुमार, दीपक तिवारी, अशोक सिंह आदि—को भी महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और संस्थान का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रबंधक रामचन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा ऐसा अमूल्य धन है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नागेश्वर सिंह ने आशीर्वचन देते हुए छात्रों से समय और ऊर्जा का सदुपयोग कर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रताप नागवंशी ने किया।

इस दौरान डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. राजेश यादव, भवानी शंकर पाण्डेय, संजन कुमार, गणेश, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, बीर सिंह, अनूप गुप्ता, कन्हैया सहानी, प्रदीप कुमार, शत्रुघ्न यादव, प्रदीप तिवारी, लेफ्टिनेंट शत्रुघ्न कुमार, विवेक सिंह, डॉ. साधना विश्वकर्मा, रितिका यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!