Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

जय भीम के नारों से गूंजा नौतनवा, 50 गांवों का जनसैलाब बना अंबेडकर जयंती का गवाह

जय भीम के नारों से गूंजा नौतनवा, 50 गांवों का जनसैलाब बना अंबेडकर जयंती का गवाह

महराजगंज: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूरे नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र में इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। रतनपुर स्थित विशम्भर नाथ जनता इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभात कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि अगस्त मुनि चौधरी रहे। मंच संचालन विष्णु प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”—पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके विचारों पर चलने का संदेश दिया।

ग्राम पंचायत सेवतरी में जयंती के अवसर पर खास जोश और उत्साह देखने को मिला। यहां राजू भारती और दर्शन प्रसाद के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डीजे और भांगड़ा की धुन पर झूमते युवाओं ने ‘जय भीम’ के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।

इस भव्य आयोजन की खास बात यह रही कि क्षेत्र के करीब 50 गांवों राजबारी, खैरहवा दूबे, कोहरगड्डी, सेखुआनी, पेंडारी, निपनिया, मनिकापुर और बिषखोप समेत अन्य गांवों—से हजारों लोग रथ, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। चारों ओर सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

आयोजित गोष्ठी में सुग्रीम साहनी, राजेन्द्र प्रसाद, हीरेन्द्र गौतम, अमित गौतम, राजाराम, बैजू यादव और विक्रम यादव सहित कई वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया और शिक्षा व समानता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समारोह में सेवतरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीतबहादुर यादव सहित संतराज प्रसाद, धर्मराज दीपक, हरिकेश यादव, अर्जुन पाण्डेय, राजेन्द्र पासवान, जोखू प्रसाद, प्रेमनारायण, चन्द्रभान यादव, बाबूलाल यादव, सुरेश साहनी, हरिश्चंद्र भारती, यशोदानंद भारती, सन्नी पासवान और सन्नी मद्धेशिया समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परसामलिक और नौतनवां थाना पुलिस के साथ सेवतरी व भगवानपुर चौकी की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

author

Related Articles

error: Content is protected !!