Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

प्यार बना मुसीबत! टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, परसामलिक पुलिस ने उतारकर भेजा जेल

प्यार बना मुसीबत! टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक, परसामलिक पुलिस ने उतारकर भेजा जेल

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। इस घटना ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक महदेइया निवासी शनिदेवल उर्फ विशाल भारती का सोनौली कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि फरवरी माह में युवक किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था और उसे घर में छिपाकर रखे हुए था। इस बात की जानकारी होने पर किशोरी के परिजन उसे वापस ले गए और उसकी शादी कहीं अन्यत्र तय कर दी।

प्रेमिका की शादी की खबर मिलते ही युवक मानसिक रूप से विचलित हो गया। इसी के चलते सोमवार दोपहर उसने अपनी मांग मनवाने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब 7 घंटे तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः देर शाम युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और थाने लाया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170, 216, 135 और 151 के तहत शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां उपजिलाधिकारी के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

author

Related Articles

error: Content is protected !!