Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Crime: गहनों की दुकान बनी खून का अखाड़ा, नाती ने दादा पर चाकू से किया जानलेवा हमला, संपत्ति विवाद बनी वजह

Crime: गहनों की दुकान बनी खून का अखाड़ा, नाती ने दादा पर चाकू से किया जानलेवा हमला, संपत्ति विवाद बनी वजह

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां संपत्ति विवाद के चलते पोते ने अपने ही दादा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना कस्बे के शांति नगर चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय शमीम अंसारी पुत्र उम्मर शांति नगर चौराहे पर “अंसारी ज्वेलर्स” नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे उनका 23 वर्षीय नाती लतीफ पुत्र इकबाल अंसारी दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बातचीत के बाद वह अचानक शमीम के पीछे गया और चाकू निकालकर उनके गले पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से शमीम बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने जान बचाने के लिए चाकू पकड़ लिया, जिससे उनके हाथ में भी गहरी चोट आई। दुकान में मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि लतीफ खुद ही थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से चाकू बरामद किया। घायल शमीम को तत्काल पीएचसी पनियरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लतीफ को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!