Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज जिला अस्पताल गेट पर टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़कर अंदर घुसा, मची अफरा-तफरी

महराजगंज जिला अस्पताल गेट पर टला बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़कर अंदर घुसा, मची अफरा-तफरी

महराजगंज: जिला अस्पताल गेट के पास बीती आधी रात बड़ा हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे की मजबूत लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए अस्पताल परिसर की ओर घुस गया। रात में यातायात कम होने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर इतनी तेज रफ्तार में था कि वह सीधे अस्पताल गेट की दिशा में पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

हादसे में ट्रेलर चालक भी बाल-बाल बच गया। चालक ने बताया कि ट्रेलर खाली था और अचानक स्टेयरिंग फेल होने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया। उसने गाड़ी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मशीनरी फेल होने से ट्रेलर सड़क छोड़कर किनारे की ओर मुड़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को हटवाकर हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने चालक से पूछताछ कर वाहन की तकनीकी खराबी की जानकारी भी ली। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!