Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Kushinagar News: अंग्रेजों के जमाने में बने रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती एक्सप्रेस ट्रेन, ठहराव की मांग को लेकर चला जनहस्ताक्षर अभियान

Kushinagar News: अंग्रेजों के जमाने में बने रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती एक्सप्रेस ट्रेन, ठहराव की मांग को लेकर चला जनहस्ताक्षर अभियान

कुशीनगर: सेवरही विकासखण्ड के अंतर्गत तरया सुजान रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी, व्यापारी और छात्रों ने सोमवार को छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर जनहस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान को आसपास के गाँवों से भी अपार जनसमर्थन मिला।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अंग्रेजों के जमाने में बना यह ऐतिहासिक स्टेशन कभी गोरखपुर से सिवान के बीच किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग था। बड़ी लाइन बनने की घोषणा पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ी थी, लेकिन निर्माण के बाद यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न मिलने से लोगों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है।

कई बार रेल मंत्रालय और जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजने के बावजूद मांग पूरी न होने पर क्षेत्रीय समाजसेवियों, व्यापारियों और युवाओं ने मिलकर यह जनहस्ताक्षर अभियान शुरू किया।

अभियान में मुख्य रूप से संतोष मिश्रा, वाशिम अहमद, प्रताप राय, भाजपा नेता निर्भय सिंह, रामु राय, छात्र नेता बैजू भाई, अमित तिवारी, प्रिंस राय, ग्राम प्रधान कृष्णा राय, मुकुल मिश्रा, कुंवर शाही, पंकज राय, पिंटू राय, भवानी दयाल गुप्ता, महंत खरवार, संतोष यादव और राजकुमार सोनी का विशेष योगदान रहा।

लोगों ने कहा कि यह ठहराव सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, छात्रों, व्यापारियों और आम जनता की सुविधा से जुड़ा जनहित का मुद्दा है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!