Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल की बेटियों का जलवा, रुखसाना ने जीता स्वर्ण, रिया ने रजत पदक

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल की बेटियों का जलवा, रुखसाना ने जीता स्वर्ण, रिया ने रजत पदक

महराजगंज: ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल, धनखरी की छात्राओं ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप, लखनऊ में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की रुखसाना ने स्वर्ण पदक और रिया ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा, “हमारी बेटियों ने यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं।” वहीं, विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा, “यह सफलता केवल पदक की नहीं, उस सोच की जीत है जो कहती है कि अवसर गांव तक पहुँचे तो प्रतिभा खुद राह बना लेती है।”

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य छात्र सत्यम और सौरभ ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सह-निदेशक आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमृत जी, प्राचार्य बलराम सिंह, तथा विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण “जय हिन्द, जय भारत” के नारों से गूंज उठा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!