Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

लोनी डंपिंग ग्राउंड में जला शव मिलने से मचा हड़कंप, 20 वर्षीय युवक की पहचान में जुटी पुलिस

लोनी डंपिंग ग्राउंड में जला शव मिलने से मचा हड़कंप, 20 वर्षीय युवक की पहचान में जुटी पुलिस

गाजियाबाद: लोनी क्षेत्र में रविवार सुबह 9 नवंबर को निठौरा रेलवे लाइन के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड में एक 20 वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सबसे पहले शव को वहां कूड़ा डालने पहुंचे वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने देखा, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनास्थल से पुलिस ने जले हुए कपड़े और अन्य सामान बरामद किए हैं, जिन्हें सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस आसपास के थानों की गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!