Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

कुशीनगर में सेक्स रैकेट गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, पुलिस के जाल में फंसे 9 आरोपी, डिजिटल लेन-देन के भी सबूत मिले

कुशीनगर में सेक्स रैकेट गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, पुलिस के जाल में फंसे 9 आरोपी, डिजिटल लेन-देन के भी सबूत मिले

कुशीनगर: कसया क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सात पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखने को मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की सख्त नीति और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस ने 17 जनवरी को जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए। आरोपियों के कब्जे से 09 एंड्रायड मोबाइल फोन, एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल, नगद राशि, क्यूआर स्कैनर मशीन, पासबुक, चेकबुक और रोजाना लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज डायरी मिली। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि यह गिरोह डिजिटल भुगतान के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध धंधा चला रहा था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के आधार पर थाना कसया में मुकदमा संख्या 0033/2026 दर्ज किया है। यह मुकदमा धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत दर्ज किया गया। सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है, और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में प्रभावी साबित होगी। पुलिस की इस सख्ती से अब अनैतिक देह व्यापार में लिप्त तत्वों में भय का माहौल है। अधिकारी भी आश्वस्त हैं कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून और व्यवस्था कायम रहे और अपराधियों को खुलेआम सक्रिय होने का मौका न मिले।

author

Related Articles

error: Content is protected !!