Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

शिक्षा, समर्पण और सेवा का प्रतीक: तमकुहीराज में शिक्षा के अग्रदूत बबलू राय को मिली जन्मदिन की शुभकामनाएं

शिक्षा, समर्पण और सेवा का प्रतीक: तमकुहीराज में शिक्षा के अग्रदूत बबलू राय को मिली जन्मदिन की शुभकामनाएं

कुशीनगर: जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित विद्यावती देवी महिला महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्रबंधक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत बबलू राय का 50वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश चमन ने कहा कि बबलू राय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि तमकुहीराज ही नहीं, बल्कि आसपास के बिहार के जिलों तक शिक्षा की अलख जगाने में उनका योगदान अतुलनीय है। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण, दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने ईश्वर से बबलू राय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की, ताकि वे इसी तरह ज्ञान की ज्योति फैलाते रहें।

उन्होंने आगे कहा कि एक समय ऐसा भी था जब क्षेत्र की बालिकाएं और युवा उच्च शिक्षा के अवसरों के अभाव में पीछे रह जाते थे। ऐसे कठिन दौर में महाविद्यालय की स्थापना कर बबलू राय ने न केवल शिक्षा को सुलभ बनाया, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी दिखाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यावती देवी महिला महाविद्यालय एवं वैष्णवी महिला महाविद्यालय की स्थापना कर बबलू राय ने सैकड़ों विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दी है। उनकी नेतृत्व क्षमता, संवेदनशील दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र को नई पहचान मिली है। उनके जनकल्याणकारी संकल्प प्रदेश को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक बबलू राय ने महाविद्यालय परिवार, छात्रों एवं शुभचिंतकों के साथ केक काटा। एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर सभी ने खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

author

Related Articles

error: Content is protected !!