Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj News: एडवोकेट रंजन त्रिपाठी बने मानवता की मिसाल, ब्रेन ट्यूमर पीड़ित बच्चे के इलाज की उठाई पूरी जिम्मेदारी

Maharajganj News: एडवोकेट रंजन त्रिपाठी बने मानवता की मिसाल, ब्रेन ट्यूमर पीड़ित बच्चे के इलाज की उठाई पूरी जिम्मेदारी

महराजगंज: नौतनवां तहसील क्षेत्र के सेमरहवां गांव का सात वर्षीय अवधेश ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते उसके परिवार के सामने इलाज का संकट था, लेकिन इसी बीच अड्डा बाजार के क्षेत्र पंचायत सदस्य एडवोकेट रंजन त्रिपाठी आगे आए और उन्होंने इस बच्चे के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली।

रंजन त्रिपाठी ने बच्चे को तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और इलाज का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। डॉक्टरों की सलाह पर बच्चे का एक छोटा ऑपरेशन कराया गया है और इलाज निरंतर जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, आगे चलकर एक बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ेगी। इस दिशा में रंजन त्रिपाठी ने विधायक निधि और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे, यही उनका प्रयास है। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है, और जरूरतमंदों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।

स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने रंजन त्रिपाठी की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि रंजन जैसे जनप्रतिनिधि ही समाज में संवेदनशीलता और उम्मीद की नई मिसाल पेश करते हैं।

गौरतलब है कि सेमरहवां के इस बच्चे की मदद के लिए नौतनवां क्षेत्र के कई युवाओं ने भी आर्थिक सहयोग किया है। यह घटना मानवता, संवेदना और एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!