Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम, रामरतन महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम, रामरतन महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा

महराजगंज: रामरतन महाविद्यालय, रामपुर मंसूरगंज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य वक्ता प्राणि विज्ञान विभाग की सहायक आचार्या डॉ. साधना विश्वकर्मा ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, लेकिन समाज में अब भी लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा और अवसरों की असमानता जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संगोष्ठी के दौरान स्वयंसेवकों ने विषय से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य नागेश्वर सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल सामाजिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

कार्यक्रम का संचालन रवि नागवंशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार यादव, मनोज कुमार वर्मा, अनूप कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुनील कुमार वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, वीर सिंह, राजेश यादव, प्रदीप कुमार, भवानी शंकर पांडे, उमेश कुमार, किरण शर्मा, रितिका यादव, कन्हैया कुमार साहनी, प्रदीप तिवारी और ललिता चौरसिया सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!