Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Ghaziabad: समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 225 में सिर्फ 12 मामलों का निस्तारण

Ghaziabad: समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 225 में सिर्फ 12 मामलों का निस्तारण

गाजियाबाद: शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के तहत जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

तीनों तहसीलों में कुल 225 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

मोदीनगर तहसील में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक 133 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान तहसीलदार रजत सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लोनी तहसील में अपर जिलाधिकारी (भू-अभिलेख) अवनीश सिंह की अध्यक्षता में 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी दीपक सिंघनवाल समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप की अध्यक्षता में 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शेष सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

author

Related Articles

error: Content is protected !!