Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

बलिया में मद्देशिया समाज के कुलदेवता का जन्मोत्सव, सिसोटार में हवन-पूजन

बलिया में मद्देशिया समाज के कुलदेवता का जन्मोत्सव, सिसोटार में हवन-पूजन

बलिया के सिसोटार में रविवार को मद्देशिया समाज के कुलदेवता का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित सिसोटार चट्टी में मद्देशिया समाज के कुलदेवता संत गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। अखिल भारतीय मद्देशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम चंद्रभान उर्फ राजू गुप्ता के निवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रकांड विद्वानों ने विधि-विधान से संत गणिनाथ महाराज का पूजन-अर्चन और हवन किया। सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं ने संत गणिनाथ महाराज के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के आयोजक चंद्रभान गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने का अवसर है। मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष कुमार गुप्ता ने संत गणिनाथ महाराज के योगदान को याद किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!