Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Politics: बुलंदशहर में भाजपा को तगड़ा झटका, ठाकुर हरिराज सिंह ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा बसपा का दामन

Politics: बुलंदशहर में भाजपा को तगड़ा झटका, ठाकुर हरिराज सिंह ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा बसपा का दामन

बुलंदशहर: विधानसभा डिबाई क्षेत्र के गांव जिरौली में मंगलवार को आयोजित बहुजन समाज पार्टी की बैठक में राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब क्षत्रिय समाज के सम्मानित नेता ठाकुर हरिराज सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। बसपा की यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम न सिर्फ भीड़ के कारण सुर्खियों में रहा, बल्कि स्थानीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

बैठक में मुख्य अतिथि नौशाद अली, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी, ने एसआईआर से जुड़े मुद्दों, किसानों की परेशानियों और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम जनमानस आज समस्याओं से जूझ रहा है और 2027 में बहन मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर ही प्रदेश में स्थिरता और सुरक्षा लौट सकती है।

विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी मेघानंद जाटव और संजय मास्टर ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सर्व समाज में भाईचारा बढ़ाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने ठाकुर हरिराज सिंह सहित सभी नए सदस्यों का फूल मालाएँ व पार्टी पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व मंडल प्रभारी अजय कुमार, बाबूराम सागर, बी. राणा, योगेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, मनमोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिरौली की यह सभा डिबाई क्षेत्र की राजनीति में बसपा की मजबूत वापसी का संकेत दे रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!