Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

बुलंदशहर पुलिस की पैनी नज़र, नहर पुल से वांछित आरोपी को धर-दबोचा, भेजा गया जेल

बुलंदशहर पुलिस की पैनी नज़र, नहर पुल से वांछित आरोपी को धर-दबोचा, भेजा गया जेल

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार द्वारा जनपद में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह के निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीएनएस के एक नामजद वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, रामघाट पुलिस की टीम नियमित चेकिंग अभियान के दौरान नहर पुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार की संयुक्त टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर पता चला कि वह 24 वर्षीय नीरज पुत्र नवल किशोर निवासी रामघाट है, जो मुकदमा संख्या 143/25 बीएनएस सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहा था।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अदद डंडा भी बरामद किया। मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!