Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के बीच धूमधाम से मना ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल का जन्मदिवस, पनियरा में उत्सव का माहौल

समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के बीच धूमधाम से मना ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल का जन्मदिवस, पनियरा में उत्सव का माहौल

महराजगंज: पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल का 46वां जन्मदिन सोमवार को ब्लॉक प्रमुख कार्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ हुई। ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल ने अपने इष्ट देव को नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में केक काटकर जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। केक कटने के उपरांत मिष्ठान्न वितरण एवं जलपान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में पनियरा ब्लॉक में विकास कार्यों को गति मिली है और योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से उतर रही हैं। उनके सरल स्वभाव और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की भी लोगों ने प्रशंसा की।

जन्मदिन समारोह में खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयनाथ सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा अभिषेक दूबे (सोनू), राजेश पाल, विकास प्रताप सिंह रानू, अमन पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, हरीश शाही, राजेश यादव, विवेक, अवनीश, शिवम मणि, शैलेश, मनोज यादव, गणेश प्रजापति, सुनील चौधरी, अखिलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पनियरा ब्लॉक के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!