Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 वोट के साथ दर्ज की जीत, जानिए उनके बारे में

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 वोट के साथ दर्ज की जीत, जानिए उनके बारे में

नई दिल्ली: देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार और वरिष्ठ भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर शानदार जीत हासिल की है। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि चुनाव में राधाकृष्णन को 452 प्रथम वरीयता मत मिले, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिल सके।

राधाकृष्णन की जीत के साथ ही अब वे राज्यसभा के सभापति का दायित्व भी संभालेंगे। उनके नामांकन के बाद से ही एनडीए का पलड़ा भारी माना जा रहा था और नतीजों ने इसे साफ कर दिया।

राजनीतिक सफर

सी.पी. राधाकृष्णन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और दक्षिण भारत से आते हैं। वे तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी संगठन में लंबे समय तक अहम भूमिकाएं निभाने के बाद वर्ष 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उसके बाद वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भी बने और अपने प्रशासनिक कार्यों से पहचान बनाई।

विपक्ष को झटका

इंडिया गठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाए गए जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। स्पष्ट मतांतर से राधाकृष्णन की जीत ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राजनीतिक मजबूती भी दिखा दी है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!