Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Indo-Nepal Border: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत नेपाल सीमा सील, सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, वाहनों का प्रवेश बंद

Indo-Nepal Border: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत नेपाल सीमा सील, सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट, वाहनों का प्रवेश बंद

महराजगंज: नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर से अब न तो नेपाली वाहनों को आने दिया जा रहा है और न ही नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मिल रही है।

बता दें कि नेपाल में प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी राजनीतिक संकट थमता नजर नहीं आ रहा है। काठमांडू समेत कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। हालात बिगड़ने पर नेपाली सेना को सड़कों पर उतरना पड़ा है।

नेपाल की इस अस्थिर स्थिति का सीधा असर भारत-नेपाल सीमा पर भी देखा जा रहा है। अचानक सीमा बंद किए जाने से व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। बॉर्डर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोनौली बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और सीमा की कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने तक सख्ती जारी रहेगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!