Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद की रात में मौत का साया, बाइक सवार बदमाशों ने ली युवक की जान, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

गाजियाबाद की रात में मौत का साया, बाइक सवार बदमाशों ने ली युवक की जान, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

गाजियाबाद: अंकुर विहार की शांत गलियों में गुरुवार की देर रात अचानक गोलियों की आवाज़ गूंज उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका दहशत में भर गया। डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवक शिवम उर्फ लालू घर से थोड़ी दूर ही था, जब एक मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब घटनास्थल की तरफ दौड़े, तब तक हमलावर बाइक भगाते हुए अंधेरे में गायब हो गए थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची अंकुर विहार थाने की पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल शिवम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंकुर विहार के एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिवम अपने पिता की मृत्यु के बाद घर का कारखाना संभाल रहा था। परिवार की आर्थिक ज़िम्मेदारी उसके कंधों पर थी। उसकी अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, हमलावरों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। हत्या के कारणों को लेकर फिलहाल पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही।

इस वारदात के बाद अंकुर विहार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!