Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, बेलपत्र-दूध और जल से हुआ महादेव का अभिषेक

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, बेलपत्र-दूध और जल से हुआ महादेव का अभिषेक

महराजगंज: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। भगवानपुर टोला मदरी स्थित शिव मंदिर, महरी के बउरहवा बाबा मंदिर सहित निपनिया, बेलभार, रेहरा, सेवतरी, परसा भरटोलिया, जिगिना, गंगापुर, गंगवलिया, डगरपुरवा, सेखुआनी, सवनहवा, कुकेसर, बभनी, बिशुनपुरा, परसामलिक, पड़ौली समेत आसपास के गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा और फल अर्पित कर दूध व जल से विधिवत जलाभिषेक किया। महिलाओं के समूह भक्ति गीत गाते हुए शिवालय पहुंचे और भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

दिनभर मंदिर परिसर घंट-घड़ियाल की ध्वनि और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की और मनोकामनाएं मांगीं। पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही, जिससे महाशिवरात्रि का आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

author

Related Articles

error: Content is protected !!