Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया शिवालय पोखरा का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए गए खास निर्देश

मूर्ति विसर्जन को लेकर  डीएम-एसपी ने किया शिवालय पोखरा का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए गए खास निर्देश

महराजगंज: मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को बृजमनगंज क्षेत्र के शिवालय पोखरा और पनियरा क्षेत्र के भौरा-भारी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जलाशय की सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं जनसुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सतत निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यों को जिम्मेदारी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

प्रशासन की तरफ़ से श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की गई है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल ढंग से सम्पन्न हो सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!