Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

नेपाल हिंसा के दौरान जेल से भागे चार भारतीय कैदी भैरहवा में पकड़े गए, भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे

नेपाल हिंसा के दौरान जेल से भागे चार भारतीय कैदी भैरहवा में पकड़े गए, भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे

महराजगंज (सोनौली): नेपाल में हालिया बवाल के दौरान जेलों से भागे कैदियों की तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। शुक्रवार को सोनौली सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा में नेपाली पुलिस ने चार भारतीय और दो विदेशी कैदियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी सोनौली और आसपास के पगडंडी रास्तों से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए भारतीय कैदियों में अब्बास खान (निवासी नगीना, हरियाणा) शामिल है, जो गाड़ी दुर्घटना के मामले में जेल में बंद था। वहीं, अनिल गिरी (बहजोई, यूपी) नशीली दवा, मोनू कश्यब (बाराबंकी, यूपी) और रामपाल (थाना केलबेली, यूपी) औषधि संबंधी मामले में चितवन जेल में सजा काट रहे थे।

इसके अलावा तंजानिया के दो विदेशी कैदी, रामधनी सिंबा और ट्वैलिब पाशुआ भी पकड़े गए हैं, जो काठमांडू सेंटर कारागार से भागे थे। इन्हें बेलहिया से गिरफ्तार किया गया। सभी को दोबारा भैरहवा जेल भेज दिया गया है।

नेपाल से भागे 13,779 कैदी

नेपाल जेल प्रबंधन विभाग के निदेशक चमेन्दर न्यौपाने के अनुसार, हालिया उपद्रव में देशभर की 26 जेलों से 12,817 और बाल सुधार गृहों से 962 कैदी फरार हुए। इस तरह कुल 13,779 कैदी जेलों से भाग निकले। इनमें से कुछ कैदी लौट आए हैं, लेकिन अब भी 11,461 कैदी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!