Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

इंजीनियरिंग हब से फ़ूड हब तक; योगी सरकार की ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में गाजियाबाद से सोया चाप तय

इंजीनियरिंग हब से फ़ूड हब तक; योगी सरकार की ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना में गाजियाबाद से सोया चाप तय

गाजियाबाद: अब जनपद की पहचान केवल औद्योगिक नगरी या हॉकी के लिए नहीं जानी जाएगी, बल्कि यहां का लोकप्रिय और चटपटा सोया चाप जिले का नया ब्रांड बनने की तरफ अग्रसर है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जिला-एक व्यंजन’ में गाजियाबाद से सोया चाप को शामिल किए जाने पर लगभग सहमति बन चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह इस योजना को औपचारिक रूप से लॉन्च कर सकते हैं।

पिछले दस वर्षों में गाजियाबाद में सोया चाप का कारोबार अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। गली-मोहल्लों की छोटी रेहड़ियों से निकलकर यह व्यंजन अब बड़े रेस्टोरेंट, नामी होटल और शादी-समारोहों तक अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका है। खासकर छात्र वर्ग और युवा पीढ़ी के बीच सोया चाप सबसे पसंदीदा फास्ट-फूड विकल्प बन चुका है।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। गाजियाबाद में सोया चाप के बढ़ते कारोबार और इसकी व्यापक लोकप्रियता को देखते हुए इसे जिले का प्रतिनिधि व्यंजन चुना जा रहा है।

जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त श्रीनाथ पासवान के अनुसार, ‘एक जिला-एक व्यंजन’ योजना से स्थानीय उद्यमियों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग, सप्लाई चेन और मार्केटिंग के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यदि यह योजना सफलतापूर्वक लागू होती है, तो गाजियाबाद का सोया चाप न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देश और विदेश में भी जिले की नई पहचान बनेगा और स्थानीय स्वाद को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!