महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष शर्मा के पर्यवेक्षण में जिला आबकारी अधिकारी ने जनपद में दो नए बार लाइसेंस जारी किए हैं। अब जनपद में कुल बारों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
नौतनवा तहसील के कुंसेरवा में न्यू आशा रेस्टोरेंट एंड बार तथा सोनौली आव्रजन विभाग के पास कपिलवस्तु फूड्स एंड प्राइवेट लिमिटेड (उर्वशी कैफ़े, रेस्टोरेंट एंड बार) को बार अनुज्ञापन प्रदान किया गया है। खास बात यह है कि नौतनवा तहसील क्षेत्र में पहली बार बार लाइसेंस स्वीकृत हुआ है।
जिलाधिकारी की कुशल कार्यशैली और ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस की पहल से यह संभव हो सका है। नए बार पर्यटन को बढ़ावा देंगे और प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि करेंगे। सोनौली बॉर्डर पर बार खुलने से विदेशी नागरिकों को भी स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में मदिरा पान की सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में नेपाल की तुलना में भारत में अंग्रेजी मदिरा और बीयर सस्ती होने के कारण नेपाली नागरिक भी इसका लाभ उठा सकेंगे। बार लाइसेंस मिलने से अवैध स्थलों पर शराब पीने की समस्या खत्म होगी और ग्राहक खुशनुमा वातावरण में देर रात 12 बजे तक मदिरा का आनंद ले सकेंगे।
सीमा क्षेत्र में बार खुलने से अब लोगों को नेपाल जाकर बार में समय बिताने की आवश्यकता नहीं होगी।


