Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

विकलांग कार्यकर्ता को स्कूटी भेंट कर विधायक गणेश चौहान ने पेश की मिसाल, लोगों ने जमकर सराहा

विकलांग कार्यकर्ता को स्कूटी भेंट कर विधायक गणेश चौहान ने पेश की मिसाल, लोगों ने जमकर सराहा

संतकबीरनगर: नवरात्र के पहले दिन धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए विकलांग भाजपा कार्यकर्ता को स्कूटी भेंट की। उनके इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है और लोग सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Oplus_131072

जानकारी के मुताबिक विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष सुभाष निषाद (विकलांग) से मिले। उनकी समस्या देखते ही विधायक ने मन में ठान लिया कि उन्हें चलने-फिरने का साधन उपलब्ध कराया जाए। सोमवार को विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम में सुभाष निषाद को एक्टिवा गाड़ी की चाभी सौंप दी, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने कहा कि “मैं विधायक कार्यकर्ताओं और जनता की बदौलत हूं। सबको परिवार मानकर समान व्यवहार करना मेरी प्राथमिकता है। सुभाष निषाद जैसे कार्यकर्ता पार्टी के लिए लगातार समर्पण भाव से काम कर रहे हैं, इसलिए उनका सम्मान करना मेरा कर्तव्य है।”

क्या बोले सुभाष निषाद

एक्टिवा पाकर भावुक हुए भाजपा पदाधिकारी सुभाष निषाद ने विधायक के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “विधायक जी ने मुझे स्कूटी देकर बहुत बड़ा दिल दिखाया है। ऐसे जनप्रतिनिधि का हर विधानसभा में होना जरूरी है। क्षेत्र की जनता को विधायक गणेश चौहान हमेशा सम्मान देते हैं, इसी कारण वे सबके दिलों पर राज कर रहे हैं।”

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!