Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Kushinagar: गोरखपुर एडीजी की बड़ी कार्यवाही, 25 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप, जानिए इसके पीछे की वजह

Kushinagar: गोरखपुर एडीजी की बड़ी कार्यवाही, 25 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप, जानिए इसके पीछे की वजह

कुशीनगर: गोरखपुर जनपद के पिपराइच में पशु तस्करों द्वारा NEET की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या के बाद पूरे मंडल में हड़कंप मच गया है। पशु तस्करी पर लगाम लगाने में विफल रहने के आरोप में कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, एसटीएफ ने मोर्चा संभालते हुए पिछले दो दिनों से गोरखपुर में डेरा डाल रखा है और लगातार जांच चल रही है।

एडीजी का दौरा और सख्त कार्रवाई

गोरखपुर जोन के एडीजी अशोक मुथा जैन ने गुरुवार देर शाम कुशीनगर का दौरा किया। उन्होंने हाइवे से लेकर बिहार बॉर्डर तक का जायजा लिया और लौटने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके तुरंत बाद एडीजी ने वायरलेस सेट पर आदेश जारी कर कुशीनगर जनपद के 25 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

डायरी से खुला पुलिस-तस्कर गठजोड़

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने बिहार के एक बड़े पशु तस्कर को दबोचा है। उसके पास से मिली डायरी में कुशीनगर के कई पुलिसकर्मियों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज पाए गए। यही वजह रही कि कार्रवाई इतनी बड़ी संख्या में की गई।

इन पर गिरी गाज

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कसया, हाटा, तरयासुजान, तमकुहिराज, चौराखास, खड्डा और पटहेरवा थाने से जुड़े अधिकारी व जवान शामिल हैं। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, एसएसआई, एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तक शामिल हैं।

हाटा थाना: एसएसआई मंगेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल सतीश चंद, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, डब्ल्यू कुमार, बृजेश यादव, अजय तिवारी

कसया थाना: प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला, कांस्टेबल राहुल पांडेय

तरयासुजान थाना: बहादुरपुर चौकी इंचार्ज एसआई अनुराग शर्मा, एसआई अरविंद कुमार, कांस्टेबल नवनीत कुमार शुक्ला, विशाल सिंह

तमकुहिराज थाना: प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ला, हेड कांस्टेबल असलम अहमद, कांस्टेबल मोहित उपाध्याय

चौराखास थाना: कांस्टेबल विकास प्रजापति, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार

खड्डा थाना: कांस्टेबल शशिकेष गोस्वामी

पटहेरवा थाना: तीनफेडिया चौकी प्रभारी एसआई पवन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल फूलचंद चौधरी, श्याम सिंह यादव, कांस्टेबल अर्जुन खरवार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव

महकमे में मचा हड़कंप

वायरलेस पर हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिसकर्मी दहशत में हैं कि अगली कार्रवाई की जद में कहीं उनका नाम न आ जाए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!