Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Job Fraud Case: फर्जी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, गोरखपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

Job Fraud Case: फर्जी नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, गोरखपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा

गोरखपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर धनराशि हड़पने वाले एक वांछित अभियुक्त को थाना शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे धोखाधड़ी विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष शाहपुर चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना शाहपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 536/2024 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 एवं 120बी भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधीर कुमार मिश्रा पुत्र स्व. रामनगीना मिश्रा के रूप में हुई है। अभियुक्त वर्तमान में कीरतपुर कोलड़ा, थाना कोतवाली रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता ग्राम सोनकरा, थाना असाव, जिला सिवान (बिहार) बताया गया है।

घटना का विवरण

प्राप्त तहरीर के अनुसार अभियुक्त ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर आवेदक से धनराशि ली। काफी समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो अभियुक्त द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शाहपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस की सक्रियता के चलते अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!