Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

संगठन को मजबूती देने की दिशा में हिन्दू रक्षा दल का बड़ा फैसला, मनीषा पंवार को मिली अहम जिम्मेदारी

संगठन को मजबूती देने की दिशा में हिन्दू रक्षा दल का बड़ा फैसला, मनीषा पंवार को मिली अहम जिम्मेदारी

गाजियाबाद: हिन्दू रक्षा दल के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनीषा पंवार को महिला विंग की गाजियाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैया एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल द्वारा की गई।

यह घोषणा गाजियाबाद के शालीमार गार्डन स्थित गायत्री भवन में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर कई जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला व महानगर स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मनीषा पंवार इससे पूर्व हिन्दू रक्षा दल महिला विंग की महानगर अध्यक्ष के पद पर रह चुकी हैं। उनके कार्यकाल के दौरान महिला विंग को नई पहचान मिली और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्राप्त हुई। उन्हें एक सक्रिय, निष्ठावान एवं हिंदुत्व के विचारों के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

संगठन के नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि मनीषा पंवार अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के बल पर जिला अध्यक्ष के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगी तथा गाजियाबाद जिले में महिला विंग को और अधिक मजबूत बनाते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगी।

नियुक्ति के बाद मनीषा पंवार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां दीं।

author

Related Articles

error: Content is protected !!