Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

गाजियाबाद में जिला विद्युत समिति की अहम समीक्षा बैठक, सांसद अतुल गर्ग ने की अध्यक्षता, जानिए क्या बोले???

गाजियाबाद में जिला विद्युत समिति की अहम समीक्षा बैठक, सांसद अतुल गर्ग ने की अध्यक्षता, जानिए क्या बोले???

गाजियाबाद: दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन गाजियाबाद में भारत सरकार की विभिन्न विद्युत योजनाओं की समीक्षा एवं क्रियान्वयन को लेकर डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी गाजियाबाद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अतुल गर्ग ने की।

बैठक में आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम), बिजनेस प्लान, लेफ्ट ओवर हाउसहोल्ड, तथा बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिजनेस प्लान 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण किया गया है, वहीं 2025-26 के लिए स्वीकृत कार्यों पर तेजी से कार्य प्रगति पर है।

समीक्षा के दौरान अविद्युतीकृत क्षेत्रों में ₹70 प्रति वर्ग फीट की दर से विद्युत संयोजन जारी करने की योजना, अब तक निर्गत कनेक्शनों तथा वर्टिकल री-स्ट्रक्चरिंग से संबंधित जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई।

जनप्रतिनिधियों ने जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जर्जर एवं पुरानी लाइनों तथा पोलों को शीघ्र बदलवाने, लंबित आवेदनों पर तत्काल विद्युत कनेक्शन जारी करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान (बागपत), जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक अजीत पाल सिंह त्यागी (मुरादनगर), विधायक संजीव शर्मा (गाजियाबाद), मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल एवं नरेश कुमार भारती सहित गाजियाबाद क्षेत्र के सभी अधीक्षण व अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष सांसद अतुल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े विद्युत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आम नागरिकों तक पहुंचे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!