Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Big Breaking: गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

Big Breaking: गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

नई दिल्ली: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कैबिनेट विस्तार शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे होना है। इससे पहले गुरुवार को राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि इस बड़े फेरबदल के साथ सरकार में नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए मंत्रिमंडल में करीब 10 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं, जबकि लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया कि यह फेरबदल आगामी चुनावों और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

वर्तमान में गुजरात कैबिनेट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं – जिनमें 8 कैबिनेट स्तर के और 8 राज्य मंत्री (एमओएस) शामिल हैं। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में नियमों के अनुसार अधिकतम 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जो कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, हाल ही में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को भाजपा की गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल की जगह ली है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!