Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ भव्य पथ संचलन, राजीव नयन बोले- स्वदेशी ही राष्ट्र शक्ति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हुआ भव्य पथ संचलन, राजीव नयन बोले- स्वदेशी ही राष्ट्र शक्ति

महराजगंज: पनियरा नगर के वीर बहादुर मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि संघ अपनी सौ वर्षीय यात्रा में राष्ट्रसेवा, संगठन और संस्कृति संरक्षण का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि “पंच परिवर्तन” से ही समाज परिवर्तन संभव है। युवाओं को अपने स्वदेश, स्वभाषा और स्वसंस्कृति के प्रति गौरव का भाव रखना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत सदियों से आत्मनिर्भरता और ज्ञान का केंद्र रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण राव (अवकाश प्राप्त शिक्षक) ने की। उन्होंने कहा कि संघ का यह विशाल आयोजन समाज में एकता और अनुशासन का प्रतीक है।

इस अवसर पर रामचंद्र जी (खण्ड संघचालक, लखनऊ), जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, खण्ड कार्यवाह दीपक, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!