Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj News: राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल

Maharajganj News: राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर भक्तिमय माहौल

महराजगंज: पनियरा ब्लाक के ग्राम सभा राजमंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत राज मंदिर से हुई और लक्ष्मीपुर देउरवा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कर कलश में जल भरा गया।

गांव में निकली इस कलश यात्रा में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं धार्मिक गीतों और भजनों के साथ आगे बढ़ रही थीं। युवाओं और बच्चों में भी उत्साह का खासा माहौल देखने को मिला।

यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रतिमा स्थापना स्थल तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। वातावरण भक्तिमय हो उठा और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के उपरांत नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उनका मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं बल्कि गांव की एकता और आपसी सौहार्द को भी और अधिक मजबूत बनाते हैं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!