Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

लोनी पुलिस का बड़ा खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, मफलर से गला घोंटकर दोस्त की हत्या

लोनी पुलिस का बड़ा खुलासा: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, मफलर से गला घोंटकर दोस्त की हत्या

गाजियाबाद: थाना लोनी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त कपड़े का मफलर तथा चार पव्वे देशी शराब बरामद की है।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना लोनी क्षेत्र के हल्का चौकी चिरोड़ी अंतर्गत एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना लोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरते हुए वैधानिक कार्यवाही की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

शव की हुई पहचान

जांच के दौरान शव की पहचान आकाश पुत्र राजू, निवासी मेवला भट्टी, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना लोनी में धारा 103(1) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम ने किया खुलासा

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को चिरोड़ी चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान-

  1. चिंटू पुत्र जगवीर सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष
  2. बादल पुत्र फिरे, उम्र लगभग 20 वर्ष

निवासी ग्राम मेवला भट्टी, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई।

निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कपड़े का मफलर तथा 04 पव्वे देशी शराब बरामद की है।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे मृतक आकाश के साथ ही रहते थे। घटना वाले दिन तीनों शराब पार्टी के लिए घर से निकले थे और एक साथ शराब खरीदी थी। शराब पीने के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। नशे में आकाश अधिक उग्र हो गया और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर दोनों अभियुक्तों ने मफलर से आकाश का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत है तथा उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!