Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

लोनी को विकास की बड़ी सौगात, पांच करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, बुनियादी सुविधाओं को मिली मजबूती

लोनी को विकास की बड़ी सौगात, पांच करोड़ की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण, बुनियादी सुविधाओं को मिली मजबूती

गाजियाबाद: लोनी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 5 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान भूपखेड़ी गांव में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, लिंक रोड और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों का उद्घाटन किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसी क्रम में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम के तहत ग्राम शकलपुरा में 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल टंकी का उद्घाटन भी किया गया। इस परियोजना से करीब 519 परिवारों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरकार बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे आम जनता का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने वृक्षारोपण कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया।

ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है और आवागमन आसान हुआ है। उन्होंने लोनी ब्लॉक को आदर्श बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समापन पर ग्रामीणों ने विधायक और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेयजल की बेहतर व्यवस्था गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!