Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप कुशीनगर में पकड़ी गई, बड़े नेटवर्क के संकेत

हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप कुशीनगर में पकड़ी गई, बड़े नेटवर्क के संकेत

कुशीनगर: जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाईवे पर सघन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी i20 कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें चौकी प्रभारी की सक्रियता और सतर्कता महत्वपूर्ण रही।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरपुर के पास हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध i20 कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 164 बोतल (करीब 123 लीटर) हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान

पुलिस ने मौके से परमेश्वर साहनी, निवासी मोतिहारी (बिहार) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़े नेटवर्क की जांच जारी

प्रारंभिक पूछताछ में शराब तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग सामने आए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

सख्त कार्रवाई का संदेश

तमकुहीराज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!