Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

रामपुर में तेज रफ्तार का कहर: कार की जोरदार टक्कर से बैंड शॉप संचालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रामपुर में तेज रफ्तार का कहर: कार की जोरदार टक्कर से बैंड शॉप संचालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रामपुर: जनपद के मसवासी क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय बैंड शॉप संचालक जरीफ अहमद की मौत हो गई। वह काशीपुर मार्ग पर अपनी बैंड की दुकान चलाते थे और इलाके में जाने-माने व्यापारी थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, जरीफ अहमद शाम के समय मसवासी के मुरादाबाद चौराहे पर खरीदारी करने पहुंचे थे। सामान लेने के बाद जब वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी बाजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 50 कदम दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक (फाइल फोटो)

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल जरीफ अहमद को तत्काल काशीपुर के अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रामपुर ले जाने की कोशिश की गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्वार कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

error: Content is protected !!