Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद में देश विरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई आरोपी हिरासत में

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद में देश विरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई आरोपी हिरासत में

गाजियाबाद: पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनमें संवेदनशील स्थानों से जुड़े फोटो, वीडियो और लोकेशन डाटा मिला है।

पुलिस के अनुसार, 14 मार्च को थाना कौशाम्बी क्षेत्र में कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच में सामने आया कि ये लोग रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी कर उनके फोटो और वीडियो बनाकर विदेश में बैठे हैंडलर्स को भेजते थे। इसके बदले उन्हें पैसे दिए जाते थे और इसी लालच में अन्य युवाओं को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था।

इस सूचना के आधार पर थाना कौशाम्बी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और प्रारंभिक कार्रवाई में 5 पुरुष एवं 1 महिला को गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाइल फोन की जांच में कई आपत्तिजनक सामग्री और महत्वपूर्ण लोकेशन डाटा मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। SIT ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 20 मार्च को 9 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं।

22 मार्च को SIT ने इस नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपी नौशाद अली को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक महिला और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरा गिरोह सीमापार से संचालित हो रहा था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां जुटाई जा रही थीं।

गिरोह का काम करने का तरीका

  • आर्थिक रूप से कमजोर और तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं को पैसे का लालच देकर जोड़ना
  • सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से नए लोगों की तलाश
  • महिलाओं को शामिल कर शक से बचना
  • महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रेकी कर फोटो, वीडियो और लोकेशन भेजना

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं।

author

Related Articles

error: Content is protected !!