Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना पनियरा पुलिस ने 7 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के मामले में नामित मुख्य अभियुक्त को मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

अभियुक्त रामसजन पुत्र रामलक्ष्न, निवासी ग्राम रानीपुर टोला मनोहर चक को पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर 12:55 बजे भौराबारी पुल के पास से दबोच लिया।

जानिए पूरा मामला

19 नवम्बर 2025 को पनियरा थाने में एक महिला ने तहरीर दी कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री ननिहाल रानीपुर टोला मनोहर चक आई हुई थी। शाम 5 बजे बकरी चराने खेत में गई, तभी गांव के ही रामसजन एवं उसके एक अज्ञात साथी ने बालिका को पकड़कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
बालिका के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

पीड़िता का उपचार

घटना के बाद बालिका को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा गया। वर्तमान में उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा है और उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

मामला दर्ज

पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 462/2025 धारा 70(2), 3(5) भारत न्याय संहिता 5M/6 पोक्सो एक्ट
के तहत पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश, साक्ष्यों का संकलन तथा अन्य कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है। अभियुक्त को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!