Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पत्रकार हितों को लेकर बड़ा कदम, विधायक तक पहुंची प्रेस क्लब स्थापना की मांग, मिला सहयोग का भरोसा

पत्रकार हितों को लेकर बड़ा कदम, विधायक तक पहुंची प्रेस क्लब स्थापना की मांग, मिला सहयोग का भरोसा

कुशीनगर: तमकुहीराज के क्षेत्रीय पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और संगठनात्मक मजबूती को लेकर तमकुहीराज में एक नई पहल देखने को मिली। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) के तहसील अध्यक्ष मुन्ना कुमार राय की अगुवाई में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में प्रेस क्लब की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई।

पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि तमकुहीराज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में आज तक पत्रकारों के लिए कोई संगठित मंच उपलब्ध नहीं है, जिससे समाचार संकलन, बैठकों और संवाद की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रेस क्लब की स्थापना न केवल पत्रकारों को एक पहचान और सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता को भी मजबूती मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के लिए भूमि आवंटन और भवन निर्माण की मांग भी की।

इस दौरान पत्रकारों ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि कई बार समाचार संकलन के दौरान प्रशासनिक असहयोग, सामाजिक दबाव और अन्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की मांग भी उठाई गई, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सशक्त आवाज़ हैं और समाज में जागरूकता फैलाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब स्थापना से जुड़े मुद्दे पर सकारात्मक पहल की जाएगी तथा पत्रकारों की सुरक्षा और हितों से जुड़े विषयों को भी उचित स्तर पर उठाया जाएगा।

author

Related Articles

error: Content is protected !!