Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

सरदार पटेल की जयंती पर पनियरा में दिखी अद्भुत एकता, पांच हजार लोगों ने एक साथ लगाए वंदे मातरम् के नारे

सरदार पटेल की जयंती पर पनियरा में दिखी अद्भुत एकता, पांच हजार लोगों ने एक साथ लगाए वंदे मातरम् के नारे

महराजगंज: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य “एकता यात्रा” का आयोजन किया गया। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा सुबह 9:30 बजे इलाहाबास बाजार से प्रारंभ होकर पनियरा ब्लॉक परिसर तक निकाली गई।

इस ऐतिहासिक पदयात्रा में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। प्रारंभ में लगभग 1500 लोगों के साथ शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे जनसैलाब उमड़ता गया। यात्रा बैजुडेहरा, बड़वार, मंदिर चौराहा होते हुए जब पनियरा पहुंची तो पूरा क्षेत्र ‘वंदे मातरम्’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में ‘यूनिटी मार्च’ कार्यक्रम के तहत 20 नवंबर तक एकता पदयात्राएं निकाल रही है। “यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। युवाओं को सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान से प्रेरणा लेकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए।”

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। “वे सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे और उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”

यात्रा उपरांत आयोजित सहभोज कार्यक्रम में युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने स्वयं कार्यकर्ताओं को भोजन परोसकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर पनियरा ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विधायक जी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का जीवंत प्रमाण बना। हजारों राष्ट्रभक्तों के जोश और नारों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठेलाल निगम, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री बबलू यादव, विधानसभा प्रभारी विभूति सिंह, प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, आनंद शंकर वर्मा, अंगद गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता, प्रधानगण, सभासदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!