Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Gaziabad News: लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी ने मरीजों को बांटे फल, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Gaziabad News: लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी ने मरीजों को बांटे फल, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

गाजियाबाद: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संयुक्त अस्पताल, संजय नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

जिला अस्पताल में जांच करते जिलाधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवाओं के वितरण, सफाई व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सकीय सेवाओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश तुरंत प्रभाव से दिए गए।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!