Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

एससी-एसटी एक्ट के वारंटी अभियुक्त को परसामलिक पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

एससी-एसटी एक्ट के वारंटी अभियुक्त को परसामलिक पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

महराजगंज: परसामलिक थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया निवासी घिसियावन पुत्र शिवराज एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रामजीत के नेतृत्व में की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल सुभाष यादव एवं कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे। अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!