Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

Maharajganj News: जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन

महराजगंज: दलसिंगार इंटर कॉलेज, रतनपुरवा मंसूरगंज पनियरा में सोमवार को जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पनियरा के ब्लॉक प्रमुख श्री वेद प्रकाश शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संरक्षक श्री रामचंद्र यादव ने मुख्य अतिथि समेत उपस्थित प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र, टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री गुलाबचंद, संतलाल इंटर कॉलेज के श्री हृदयनाथ, मौलागंज इंटर कॉलेज के सतीश शुक्ला, रामकुमार इंटर कॉलेज के विकेंद्र सिंह, बापू रामकरन चैलेंजर इंटर कॉलेज के ओमप्रकाश सिंह, राम सुमेर मूराती देवी के संरक्षक रामजीत यादव, परतावल इंटर कॉलेज के अजय कुमार सैनी, महराजगंज इंटर कॉलेज के विरल प्रसाद, प्रवक्ता राम सिंह, अनिल वर्मा, उमेश यादव, करुणेश श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, सुधीर यादव और संजय ईश्वर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!