Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

अपहरण कर जबरन शादी कराने की साजिश नाकाम, पुलिस ने महिला सहित दो को दबोचा

अपहरण कर जबरन शादी कराने की साजिश नाकाम, पुलिस ने महिला सहित दो को दबोचा

महराजगंज: परसामलिक थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण और उस पर जबरन शादी का दबाव बनाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुठहवा, टोला घोड़हवा में की गई।

पुलिस के मुताबिक, महरी गांव की रहने वाली एक किशोरी के अपहरण और उसे जबरिया शादी के लिए मजबूर करने की शिकायत पर परसामलिक थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी हीरालाल यादव पुत्र रामबेलास यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने किशोरी पर दबाव बनाकर शादी कराने का प्रयास किया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

author

Related Articles

error: Content is protected !!