Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

कुशीनगर में राष्ट्रीय रॉकेट लॉन्चिंग प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, ISRO टीम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर में राष्ट्रीय रॉकेट लॉन्चिंग प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, ISRO टीम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर: सेवरही क्षेत्र के जीरो बंधा के पास स्थित ग्राम जंगली पट्टी में 27 से 29 अक्टूबर 2025 तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की “IN-SPACe CANSAT और मॉडल रॉकेट्री इंडिया स्टूडेंट कॉम्पिटिशन 2024-25” की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण गुरुवार को सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी और इसरो (ISRO) टीम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह प्रतियोगिता भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) तथा एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य देशभर के स्नातक छात्रों को मॉडल रॉकेट्री और CANSAT (कैन-सैटेलाइट) प्रणालियों के डिजाइन, निर्माण एवं लॉन्चिंग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

इस प्रतियोगिता में लगभग 700 से 800 छात्र भाग लेंगे, जो अपने स्वयं के बनाए हुए 100 से अधिक मॉडल रॉकेट और पेलोड्स लॉन्च करेंगे। यह आयोजन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं, संचार प्रणालियों, रिकवरी मैकेनिज्म, पर्यावरणीय प्रभावों और स्थल की उपयुक्तता का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!