Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल के नन्हें बच्चों ने वृद्धाश्रम में बाँटी मुस्कानें, भावनाओं से भर उठा “आधार शिला” परिसर

पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल के नन्हें बच्चों ने वृद्धाश्रम में बाँटी मुस्कानें, भावनाओं से भर उठा “आधार शिला” परिसर

महराजगंज: पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, पनियरा के यू.के.जी. से कक्षा द्वितीय तक के छात्रों के लिए शनिवार का दिन यादगार बन गया जब उन्होंने फरेंदा स्थित “आधार शिला” वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस यात्रा को लेकर बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा दोनों देखने को मिले। सुबह 9:30 बजे विद्यालय से रवाना होकर छात्र-छात्राएँ 10 बजे वृद्धाश्रम पहुँचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Oplus_131072

बच्चों ने वहाँ पहुंचकर सुंदर समूह गीत प्रस्तुत किए, जिनकी मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भावनाओं से भर गया। दादा-दादियाँ बच्चों के गीतों में शामिल होकर आनंदित हुए। इसके बाद छात्रों ने भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे आश्रम खुशियों और तालियों की गूंज से गूंज उठा। विद्यालय परिवार की ओर से वृद्धाश्रम के निवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और साथ ही राशन व आवश्यक वस्तुएँ आश्रम प्रबंधक श्री प्रदीप जी को भेंट की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशीष श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या सहित शिक्षकगण एवं सहयोगी स्टाफ भी उपस्थित रहे। विदाई के समय बच्चों ने दादा-दादियों को केले भेंट किए और भावनाओं से भरा यह पल सबके दिलों में बस गया। यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल एक मनोरंजक अनुभव रहा, बल्कि उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मूल्यवान सीख भी प्राप्त की।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!